-->

search ad

19.84 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपित तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

19.84 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपित तस्कर को पुलिस ने पकड़ा


 रूद्रपुर: पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19.84 ग्राम स्मैक बरामद की है। जानकारी के मुताबिक जिले में एसएसपी के निर्देश पर नशे की अवैध तस्करी के खिलाफ लगातारअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रूद्रपुर कोतवाली के एसआई महेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल आसिफ हुसैन,  मुदस्सिर आजम ने ब्लाक तिराहा बिलासपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक बाइक को रूकने का इशारा किया तो चालक बाइक को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा । बाइक में दो अन्य लोग भी सवार थे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करके तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से कुल 19.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम दीपक उर्फ भरत पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी उनई ममरुका थाना बहेड़ी जिला बरेली ,रवि पुत्र मक्खन निवासी ग्राम उनई खालसा थाना बहेड़ी जिला बरेली और गुरुवचन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम उनई खालसा थआना बहेड़ी जिला बरेली बताया। पुलिस ने स्मैक तस्करों की बाइक भी जब्त कर ली। तीनों के खिलाफ कोतवाली में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन