-->

search ad

ध्यानपुर गांव में घर के आंगन में सो रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारने से हुई हत्या का मुकदमा दर्ज।

ध्यानपुर गांव में घर के आंगन में सो रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारने से हुई हत्या का मुकदमा दर्ज।


 ध्यानपुर गांव में घर के आंगन में सो रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारने से हुई हत्या का मुकदमा दर्ज।

बहु ने जमीनी रंजिश के चलते कराया गांव के 7 लोगों पर गोली मारने का मुकदमा।

नानकमत्ता:(ब्यूरो) जमीनी विवाद के चलते मंगलवार की देर रात एक 60 वर्षीय वृद्ध की अपनी बहू के मायके के घर के आंगन मे चारपाई पर मच्छर जाली में सोते हुए गोली मारने का पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में शुरू कर दी है। मृतक की बहू ने मायके गांव के 7 लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। युवतीं रजविंदर कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी बँनगवा थाना खटीमा ने तहरीर देकर गांव ध्यानपुर के समर सिह पुत्र जरनैल सिंह ग्राम प्रधान ध्यानपुर,बलविंदर सिंह पुत्र कि मेरे मायके गांव ध्यानपुर थाना नानकमत्ता वालों का गाँव वालों से ही जमीनी विवाद चल रहा था।मै मायके आयी हुई थी मेरे ससुर 60 वर्षीय जंगीर सिंह पुत्र गुरदत्त सिंह मेरे मायके ध्यानपुर में ही रहते थे।बीती रात्रि लगभग साढ़े दस बजे मेरे ससुर घर के बाहर आँगन में चारपाई पर मच्छरजाली लगाकर सो रहे थे उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगो ने जिनसे जमीनी विवाद चल रहा था मेरे ससुर को गोली मार दी।जिसपर मेरी बहन लविन्दर कौर पुत्री जोगेन्द्र सिंह ने थाने में फोन किया।साथ ही 108 को भी फोन किया जिसपर पुलिस के पहुँचने पर ही हम लोग घर से बाहर निकले और अपने ससुर को नानकमत्ता सरकारी अस्पताल लाये जहाँ चिकित्सक ने मेरे ससुर को मृत घोषित कर दिया।उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आर्या ने बताया कि ध्यानपुर में जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके चलते इन दोनों पक्षों को मुकदमे निरुद्ध भी किया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।कि वृद्ध को आखिर कैसे गोली लगी।हर पहलू में जांच की जायेगी। वही पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की बात कही है।इधर क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिंह राणा ने भी थाने में पहुँचकर निष्पक्ष जाँचकर ही कार्यवाही करने को थानाध्यक्ष से आग्रह किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन