-->

search ad

नानकमत्ता में छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

नानकमत्ता में छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

 


 नानकमत्ता:(ब्यूरो) नगर में पूर्वांचल संस्कृति उत्थान समिति द्वारा छठ पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा छठ घाटों पर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्ध लगाया गया। पूर्वांचल संस्कृति उत्थान समिति नानकमत्ता के तत्वाधान में टी०आर०सी० गेस्ट हाउस के नजदीक छठ पर्व की तैयारियां की गई हैं। छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने घाटों पर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, इससे पूर्व पूर्वांचल समाज की महिलाओं द्वारा पिछले 4 दिन से व्रत रखकर छठी मैया की पूजा कर मन्नत मांगी गयी, वहीं आज प्रातः उगते सूर्य को अर्ध्य देते हुए छठ पर्व का समापन किया गया।इधर छठ पूजा में क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेमसिंह राणा ने पहुँचकर लोगो को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।इससे पूर्व छठ पर्व को लेकर कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी छठ पर्व स्थल पर भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर पूर्वांचल सांस्कृतिक उत्थान समिति के अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता,अनिल शर्मा,नवीन शर्मा,पवन गुप्ता,संजय गुप्ता शैलेंद्र गुप्ता,अशोक सिंह,सुनील शर्मा,रजनी चौरसिया,आशीष गुप्ता, मोहित शर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन