सीएम धामी ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, आपदा पीड़ितों को चैक वितरित किए
सीएम धामी ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, आपदा पीड़ितों को सौपे राहत चैक
हल्द्वानी (दर्पण संवाददाता) हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया और महिला स्वयं सहायता समूह के स्टालों का भी निरीक्षण किया। 18 और 19 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल में आई दैवीय आपदा में राहत और बचाव कार्य में लगे पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल सोसाइटी और एनडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया। जिन लोगों की इस आपदा में अपनी या अपने परिजनों की जान गवाई है उनके परिजनों को भी सीएम सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को भी सहायता राशि के चेक दिए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिये अपना सर्वोच्च अलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप राज्य का विकास हो रहा है। आंदोलनकारियों की पेशन राशि बढ़ाने के साथ ही सुविधायें दी जा रही है। सीएम धामी ने कहा कि आपदा के दौरान सरकार की संवेदनशीलता से पयर्टकों की सुरक्षा की गई। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सरकार के निर्देष पर जिला और पुलिस प्रशासन सहित सेना के की मदद से लोगों की जान बचाई। सीएम ने कहा कि कठिन परिस्थतियों में एसडीआरएफ व सामाजिक संस्थाओं ने आपदा प्रभावितों की मदद की। देश के पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित ने आपदा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिये हर संभाव मदद का भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि युवा प्रदेश के लिये केद और राज्य सरकार विकास के नये अवसर पैदा कर रही है। उत्तराखंड के चहुमुखी विकास के लिये उन्होंने जो सपना देखा है वह बहुत जल्द साकार होगा। सरकार प्रदेश ही महिलाओं और विभागीय कर्मचारियों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश में कार्यरत आशा और आंगनवाड़ी वर्करों की 14 साल पुरानी मानदेश बढ़ाने की मांग को पूरा किया गया है। राज्य के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का लाभांश अब 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जायेगा। महिला समूहों को ब्याज मुक्त ऋण देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। महिलाओं को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है। प्रेशन योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश जनपद में छात्रावास योजना शुरू की जायेगी। तराई क्षेत्री जमरानी बांध योजना को स्वीकृति दी गई है। पीएम के अनुरोध के बाद कुमाऊं मंडल में एम्स का संचालन के लिये मंजूरी दी गई है। एम्स की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। सीएम ने कहा कि बागेश्वर और टनकपुर रेल परियोजना 28 हजार करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। आज पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के प्रति विशेष रूप से विकास कार्यों का बढ़ावा दे रहे है। देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को नई पहचान मिलेगी।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्रभक्त भी है और राम भक्त भी लेकिन विपक्ष के लोग सिर्फ तुष्टीकरण करते है। सीएम ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर प्रदेश की सड़कों को एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त किया जायेगा। सड़कों की सुरक्षा के लिये जिले के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करेगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के लिये 25 हजार पदो पर भर्ती शुरू की गई है। सीएम ने कहा कि राज्य के विकास में पंडित नारायण दत्त तिवारी का बहुमूल्य योगदान रहा है। सरकार ने पंडित तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया है। स्व.तिवारी के गावं बलूटी की सड़क का नाम विकास पुरूष नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखा जायेगा। उत्तराखंड के विकास में सामूहिक योगदान की जरूरत है। वहीं केद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि राज्य स्थापना के 21वर्ष पूर्ण हो गये है। आज प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद युवाओं में जोश हैऔर प्रदेश के लोगों में उम्मीदे बढ़ गई है। श्री भट्ट ने कहा कि सीएम धामी आपदा के दौरान हर जिले में पहुंचकर पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जुटे रहे। आपदा से प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के लिये सरकार जुटी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी से 12.30 बजे मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान सीएम ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस के बैंड ने भी सीएम का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मिनी स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी रहे। मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले का उद्घाटन करने के साथ ही स्टालों का निरीक्षण किया और जनसंपर्क किया। भाजपा पदाधिकािरयों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का,दीवान सिंह बिष्ट,राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,जिपं अध्यक्ष बेला टोलिया, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत,गोविंद सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्रकाश रावत, पुष्कर काला, दीपक मेहरा, प्रकाश हर्बोला, राकेश नैनवाल, प्रदीप जनौटी, अजय राजौर, जिला पंचायत अध्यक्ष बीना तौलिया, उप जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद दरम्वाल, रूपा देवी, एसडीएम मनीष, डीआईजी आनंद भरणे, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह एवं जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।