रेलवे लाईन में शव मिलने से मचा हड़कंप
काशीपुर: (सतपाल सरारी) बाजपुर गांव में देश मित्र फार्म के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति की दो टुकड़ों में कटी लाश पड़े होने की सूचना ने इलाके में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया । खबर लिखे जाने तक पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है । जानकारी के मुताबिक गत मंगलवार की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र बाजपुर के बाजपुर गांव के समीप देश मित्र फार्म के पास रेलवे लाइन के किनारे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का दो टुकड़ों में कटा शव लावारिस पड़ा पाया गया । प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई होगी । मृतक के पास से अथवा घटनास्थल से पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके । पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक के शव को पीएम हाउस में शिनाख्त के लिए रखवाया है ।