-->

search ad

दबंगों द्वारा हमले से घायल युवक ने तोड़ा दम

दबंगों द्वारा हमले से घायल युवक ने तोड़ा दम


हल्द्वानी: (सतपाल सरारी) ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम में दबंगों द्वारा धारदार हथियार से हमला घर घायल किये गये युवक की आखिरकार हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। हमलावरों ने मुफ्त में मछली नहीं देने पर युवक पर हमला करके उसे घायल कर दिया था और उसकी एक आंख भी फोड़ दी थी।  जानकारी के मुताबिक ग्राम नरतोला निवासी 33 वर्षीय भगवान सिंह पडियार पुत्र गणेश सिंह पडियार गांव में मछली की दुकान चलाता था। मृतक परिवारजनों बताया कि दो नवंबर की देर शाम चार पांच लोग दुकान पर आए और फ्री में मछली मांगने लगे। विरोध किया तो युवकों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार और लोहे की राॅड से हमला कर भगवान सिंह को अधमरा कर दिया गया। आरोपितों ने युवक के एक आंख में भी सरिया डाल दिया। जिससे उसकी आंख फूट गई। आठ दिनों से घायल युवक का हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था । बुधवार की सुबह घायल ने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवारजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन