हजारों की नगदी के साथ आरोपित जुआरी गिरफ्तार
रुद्रपुर:(सतपाल सरारी) पुलिस ने जुआ खेल रहे छह लोगों को 28 हजार रूपये की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया । सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात पंतनगर की सिडकुल चैकी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी । इसी बीच सूचना मिली कि पुल्ड हाउस कालोनी कलक्ट्रेट रोड पर जुआ चल रहा है। सूचना पर सिडकुल पुलिस टीम मौके पर पहुंची । जहां पर पुलिस को देख जुआ खेल रहे युवक भागने लगे । पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया । मौके से पुलिस को ताश के 52 पते और 28230 रुपये बरामद हुए । पुलिस पूछताछ में पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम वार्ड नंबर आठ निवासी भुवनेश पुत्र दिनेश कुमार, वार्ड नंबर 19, ट्रांजिट कैंप निवासी हिमांशु अरोरा पुत्र सतीश कुमार, गली नंबर पांच, इंदिरा कालोनी निवासी सुधीश कोटनाला पुत्र शम्भू प्रसाद, पुल्ड हाउस कालोनी, पंतनगर निवासी मनोज कुमार पुत्र सीताराम, गली नंबर दो, जैन कालोनी निवासी राजपाल पुत्र स्वरूप सिंह, सिंह कालोनी निवासी कुलवीर सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह बताया । पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है ।