रुद्रपुर(ब्यूरो) रम्पुरा चैकी क्षेत्र में एक युवक द्वारा 5वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात चैकी रम्पुरा क्षेत्र में रिंकू नाम का युवक पांच वर्षीय बच्ची को अपने साथ कमरे पर ले गया। युवक पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास किया तो बच्ची की चीख पुकार सुन कर लोग घरों से बाहर निकल आये। इसी दौरान मौके पर लोगो को एकत्र होता देख आरोपी भागने में सफल हो गया। बच्ची ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। बच्ची ने परिजनों को बताया कि युवक उसे 10रुपये देकर अपने साथ ले गया और गलत काम करने लगा। बाद में बच्ची के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां पर उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया। चैकी प्रभारी रम्पुरा अनिल कुमार जोशी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी युवक भाग गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद बच्ची की मां की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी रिंकू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।