-->

search ad

साइबर कैफे संचालक की विषपान से मौत

साइबर कैफे संचालक की विषपान से मौत

 


काशीपुर:(ब्यूरो) संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाए साइबर कैफे संचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक घटना की सही कारणों का पता नहीं चल सका है।जानकारी के मुताबिक मानपुर निवासी अकरम सैफी 23 वर्षीय पुत्र अफसर सैफी मानपुर रोड पर उजाला अस्पताल के सामने यूनिक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के नाम से साइबर कैफे चलाता है। बताया जा रहा है कि कल बुधवार को अपराहन बाद युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त गटक लिया।हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शाम लगभग 7ः30 बजे जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। मृतक की हाल फिलहाल शादी हुई है। पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। वह तीन भाई एक बहन है। भाइयों में वह बड़ा था । घटना के बाद से क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन