जेपी नड्डा: जहां कांग्रेस वहां कमीशन,जहां भाजपा वहां मिशन
15 नवंबर, 2021
Edit
चमोली:(ब्यूरो) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाऔर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली के देवाल ब्लाॅक अंतर्गत सैन्य गांव सवाड़ पहुंचे और वहां शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड में सैन्य धाम की स्थापना हेतु शहीदों के घर से मिट्टी उठाने के लिये सैनिक सम्मान यात्रा का गढ़वाल मंडल में शुभारभ किया। शहीद सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अशोक चक्र विजेता शहीद नायक भवानी दत्त जोशी की वीर नारी बिमला जोशी को ताम्र पत्र देकर मंच पर सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में जेपी नडडा ने कहा कि आज सैनिक सम्मान यात्रा का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला है। शहीदों के घर की पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम में पहुंचाया जायेगा। उन्होंने इगास पर्व की शुभाकामनायें देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिये सेना के जवानों में अपना बलिदान दिया है। उत्तराखंड की धरती देश सेवा के लिये समर्पित है। यह धरती क्रांति और शांति की धरती है राज्य ने देश ही नहीं दुनिया में अपना गौरव बढ़ाया हैं । केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया है। उन्होंने देश दुनिया को आध्यात्म को एक दिशा देने का काम किया है। उत्तराखंड के पांच लाख सैन्य परिवार है और डेढ़ लाख सैनिक तैनात है। आज देश के पहले सीडीएस की कमान उत्तराखंड के बिपिन रावत के हाथों में सौपी गई है। उत्तराखंड के वीर सपूतो ने देश की वायुसेना, नौसेना थल सेना में अहम योगदान दिया है। आज प्रदेश में विकास की नई गाथा लिख रहे है। श्री नड्डा ने कहा कि जब यहां रास्ते नहीं थे तब यहां के वीर रण बांकुरों ने अपना कौशल दिखाया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि को परमवीर चक्र मिला है। 6 अशोक और 13 महावीर चक्र मिले है। उत्तराखंड के वीरों की शहादत को हमेशा याद किया जायेगा और एक हजार 734 वीर सैनिका के घर से मिटटी को सैन्य धाम पहुंचाया जायेगा। केंद्र सरकार देश के शहीद सैनिको के सम्मान में हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने फैजियों को गुमराह किया है देशभक्ति का मजाक उड़ाया है। जब देश से कांग्रेस की सरकार जाने वाली थी तब वन रैक वन पेंशन योजना को मंजूरी देकर गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 20 लाख सैन्य परिवारों को सम्मान दिया है। कुछ लोग राजनीति के लिये लोगों को गुमराह करते है लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना के लिये 42 हजार करोड़ का बजट रखा है।उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पूर्व सैनिकों को कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है और जहां भाजपा है मोदी है वहां मिशन है। आज हमारी सरकार 36 राफेल 28 अपाचे हेलिकाॅप्टर 15 चिनूक खरीदे है। हमारे फैजी एक लाख 86 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट और अध्याधुनिक हथियार खरीदे है। 22 साल बाद मोदी सरकार ने पांच लाख एसाॅल्ट राईफल खरीदे है। देश में सीफ आफ डिपेस स्थाफ की स्वतंत्र व्यवस्था की गई है। डिफेंस के लिये दो काॅरिडोर बनाये गये है। श्री नड्डा ने कहा कि भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिये काम हो रहा है। अब हमारी सेना अपने देश का हथियार उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि बार्डर रोड तेजी से तैयार की जा रही है। कांग्रेस कहती थी कि सीमाओं पर सड़क नहीं होगी तो दुश्मन नहीं आयेगी। लेकिन मोदी ने कहा कि सीमा पर सड़क बनाने से हमारी सेना तेजी से पहुच जायेगी। उन्होने कहा कि मोदी सरकार सीमा तक ट्रेन पहुंचाने का काम कर रही है। उत्तराखंड में 4 हजार करोड़ की लागत से आल वैदर रोड बनायी जा रही है। कर्णप्रयाग और ऋषिकेश में रेल परियोजना शुरू की गई है। मोदी सरकार ने अटल आयुष्मान योजना, जनधन योजना, उज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को राहत पहुंचाई है। प्रदेश में यातायात को सुगम करने के लिये सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। आज दो घंटे में दिल्ली पहुंच रहे है यह मोदी का विकास है। प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है और पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी पहाड़ के काम आयेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि उत्तराखंड में सैनिको के सम्मान के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। आज देश की सुरक्षा के लिये हमारी सेना दुश्मनो को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हमारे प्रदेश के हर गांव से युवा सेना में जाना चाहते है। भारत की सेना ने पाकिस्तान और चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों का सफाया किया है। हमारे देश की सुरक्षा सेना के हाथो में है। उत्राखंड के शहीद जवान हमारा गौरव हंै। उन्होंने कहा कि पीएम नेरेंद्र मोदी ने सैनिका का दर्द समझा है। वन रैंक वन पेशन योजना को धरातल पर उतारा है। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सेना मजबूत हो रही है। मोदी सरकार रक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। सीमाओं की सुरक्षा के लिये सड़क मार्ग बनाये जा रहे है। सीएम ने कहा कि पीएम के विजन के अनुरूप वर्ष 2025 तक राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने का काम किया जायेगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट ने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि में हर गांव से सेना का जवान है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप प्रदेश में पहली बार देहरादून में सैन्य धाम की स्थापना के लिये उत्तराखंड के हर शहीद के गांव की मिट्टी को भेजा जा रहा है। हमारे प्रदेश के वीर जवानों ने देश की सुरक्षा के लिये अपना बलिदान किया है। उनका यह बलिदान अमर रहेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को सैन्य धाम का दर्जा देकर देवभूमि का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहीद सैनिकों के आश्रितो का सम्मान कर रही है। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,विधायक मुन्नी देवी शाह,महेन्द्र भट्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।