बड़ी खबर: पुरानी पेंशन बहाली के लिए राजधानी में गरजे कर्मचारी
15 नवंबर, 2021
Edit
देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भारी संख्या में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कर्मचारियों ने आज राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से धीरे- धीरे कर्मचारी सुबह से ही यहां पहुंचने लगे। दोपहर तक हजारों की संख्या में कर्मचारियों का जमावड़ा परेड ग्राउंड में ल गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को चैकस किया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा तीन प्लाटून पीएसी को भी डड्ढूटी पर मुस्तैद किया गया। पुलिस की ओर से सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग किया गया। आंदोलन का नेतृत्व विजय कुमार बंधू राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं, जिसमे सभी शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। समाचार लिखने तक प्रदर्शन जारी था।