-->

search ad

पुलिस ने एक ओवरलोड मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की सीज

पुलिस ने एक ओवरलोड मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की सीज

 


नानकमत्ता:(ब्यूरो) नानकमत्ता के सिसईखेड़ा व नगला क्षेत्र में मिट्टी परमिशन के नाम पर अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरो शोरो से चल रहा है।जिसमे मिट्टी खनन माफिया उपजाऊ भूमि को बंजर बनाने में लगे है।

जिसको देखते हुए नानकमत्ता के एस आई जावेद मलिक ने एक ओवरलोड मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया।जो कि चालक के पास न तो ड्राइवरी लाइसेंस मिला और न ही परमिशन के वैध कागजात ही मिले।और तो ओर मनको को ताक में रखकर ओवरलोड मिट्टी भरी हुई थी।और न ही हाईवे पर मिट्टी को तिरपाल से ढका हुआ था।जिसके चलते राहगीरों की आँखों मे मिट्टी पड़ने से सड़क दुर्घटनाओं को भी बढ़ावा मिल रहा है।ऐसा ही खैराना गांव के एक भट्टे की परमिशन में भी देखने को मिला यहाँ जेसीबी लगाकर उपजाऊ भूमि को 4 फुट मिट्टी खुदानकर बंजर बनाया जा रहा है।और तो ओर आस पड़ोस के भूमि वाले किसानों ने उपजिलाधिकारी सितारगंज कार्यालय में मिट्टी खुदान रोकने को आपत्ति भी लगायी।लेकिन मिट्टी माफिया की ऊंची पहुँच के चलते मिट्टी खुदान नही रुका।ओर मिट्टी खनन माफिया लगातार भट्टे के नाम से क्षेत्र में भी मिट्टी बेचता रहा ओर प्रशासन आँखे मूदे रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन