मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज चीनी मिल का किया शुभारंभ
सितारगंज:(ब्यूरो) बीते सन 2017 से बंद पड़ी सितारगंज सहकारी चीनी मिल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना विकास मंत्री स्वामी यातेश्वरा नंद व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर सितारगंज चीनी मिल का शुभारंभ किया। साथ ही क्षेत्र के गन्ना किसानों को गन्ना चीनी मिल के शुभारंभ की बधाई दी।वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पराई सत्र 2021-2022 में उत्तराखंड की प्रदेश सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 355 रुपये देने का निर्णय लिया है साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर चलाने का सोच रही थी। लेकिन बाद में उत्तराखंड सरकार ने सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर ना चलाने का निर्णय लेते हुए सरकार ने स्वयं चलाने का निर्णय लिया और आज सितारगंज चीनी मिल का विधि विधान के साथ शुभारंभ कर दिया गया।मुख्यमंत्री ने मन से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सितारगंज चीनी मिल के चलने से सितारगंज विधानसभा के किसानों के ही नहीं बल्कि खटीमा, नानकमत्ता, टनकपुर आदि विधानसभा के गन्ना किसानों को इस चीनी मिल के चलने से लाभ मिलेगा। बता दे कि 2017 में उत्तराखंड सरकार ने चीनी मिल को लंबे समय से घाटे में चलता देख बंद कर दिया था जिससे सितारगंज में विभिन्न किसान संगठनों ने आंदोलन भी किए थे और सितारगंज चीनी मिल को उनसे चलाने की मांग भी की थी लेकिन 5 वर्ष के समय बीतने के बाद सरकार ने एक बार फिर सितारगंज चीनी मिल को चलाने का निर्णय लिया और आज सोमवार को सितारगंज चीनी मिल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विधि विधान के साथ शुभारंभ किया।इस मौके पर सितारगंज मड़ी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री इकबाल सिंह लाडी, पूर्व दर्जा मंत्री खतीफ अहमद, जरनैल सिंह,विजय सलूजा,लक्खा सिह, शिव कुमार मित्तल, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिह, कमल जिंदल, कृपाल सिंह, गुरदेव सिह, हरपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।