-->

search ad

बालाजी एक्शन फैक्ट्री द्वारा अस्पताल के नए भवन का निर्माण

बालाजी एक्शन फैक्ट्री द्वारा अस्पताल के नए भवन का निर्माण


सितारगंज:(ब्यूरो) बालाजी एक्शन फैक्ट्री सिडकुल सितारगंज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज को गोद लिया था जिसकी आज बालाजी एक्शन फैक्ट्री के अध्यक्ष नंदकिशोर ने भूमि पूजन कर अस्पताल के नए भवन की नींव रख कर निर्माण कार्य आरंभ किया। वही नंदकिशोर ने कहा कि जिस तरह हमारी फैक्ट्री ने सन 1980 में हरियाणा के हिसार में और दिल्ली में 600 बेड का हॉस्पिटल बनाया था।जिसमे हर बीमारी के लिए अलग-2 विभाग के लिए हॉस्पिटल बना कर लोगों की सेवा की। सितारगंज में भी हमारी फैक्ट्री का कुछ धर्म पुण्य का काम करने की इच्छा थी इसी क्रम में हमने सितारगंज के सहकारीअस्पताल में 4000 स्क्वायर मीटर में बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा जो 2 मंजिला बिल्डिंग होगी जिसमें 60 कमरे होंगे दो आईसीयू एक ओपीडी बनना है और समय-समय पर दिल्ली से डॉक्टरों की टीम सितारगंज हॉस्पिटल में आकर लोगों का इलाज करेगी और यहां के डॉक्टरों को एडवाइज कर सकेंगे और हम सितारगंज के सहकारी अस्पताल को शहर का बेस्ट हॉस्पिटल बनाकर रहेंगे। धन्यवाद क्षेत्र के विधायक सौरभ बहुगुणा का भी है जिनके द्वारा हमें बहुत सपोर्ट मिला व उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने यहां आकर इसका ईन ऑगरेशन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन