पुलिस ने 5 अज्ञात अपहरण कर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर,घटना की जाँच की शुरू
नानकमत्ता:(ब्यूरो) थाना पुलिस को बीते शुक्रवार को नगर क्षेत्र के एक युवक को कार से कुछ अपरहणकर्ताओ ने अपहरण कर ले जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी और युवक की तलाश शुरू कर दी।उसके बाद पुलिस ने सिसईखेड़ा क्षेत्र में रोड़ पर युवक को बरामद कर लिया।इधर पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आपको बता दे कि कमल कुमार पुत्र ओमपाल निवासी तपेडा सिद्धा थाना नानकमत्ता ने तहरीर देकर कहा है कि मेरा भाई आकाश पुत्र इन्द्रपाल बीते शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नानकमत्ता मण्डी से अपनी बुग्गी सही करवाकर अपने घर आ रहा था तो नानकमत्ता पैट्रोल पम्प के पास एक सफेद रंग की सिफ्ट कार में 5 अज्ञात लोग मेरे भाई को जबरन उक्त वाहन में बैठाकर ले गये और उक्त लोगों ने सिसईखेडा थाना नानकमत्ता में मारपीट कर गिरा दिया और फरार हो गए, हमें पता लगने पर हम अपने भाई को सरकारी अस्पताल नानकमत्ता ले गये जहाँ उसका इलाज चल रहा है । कमल की तहरीर पर पुलिस ने 5 अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।साथ ही आकाश से भी पूछताछ की जा रही है।