पुलिस ने युवक के अपहरण का खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया अभी 2 आरोपित फरार
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता में हुए युवक के अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।आरोपितों की बहन से युवक बात करता था। जिसको लेकर युवक का अपरहण कर मारपीट की गई थी। जिसमे एक महिला समेत चार आरोपितों को नानकमत्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दो आरोपित अभी भी फरार है। आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को आकाश पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम सिद्धा नानकमत्ता का नगर के पेट्रोल पंप के सामने से एक शिफ्ट कार व एक मोटरसाइकिल सवारों ने अपहरण कर लिया था।
जिसका आज पुलिस ने खुलासा कर दिया।पुलिस ने बताया कि युवक का अपहरण प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था, अपहरण में शामिल 2 लोग अभी फरार चल रहे हैं, पुलिस ने ग्रे कलर की शिफ्ट कार स०-डीएल 9 सीके 4161 तथा एक मोटरसाइकिल बगैर नंबर हौंडा सीवीआर काले कलर की भी बरामद की है। पिछले शुक्रवार को जैसे ही अपहरण की सूचना मिली तो एसपी(सिटी) ममता बोहरा और सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने तत्काल अपहरणकर्ताओं की खोजबीन करनी शुरू कर दी थी, अपहरणकर्ता युवक को सिसईखेड़ा में हाइवे पर झाड़ियों के पास फेंक कर चले गए थे, युवक के अपहरण करने का मुकदमा उसके भाई कमल ने थाने में जा दर्ज कराया गया था, पुलिस ने आज अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि अपहरण करने में एक महिला समेत छह लोग शामिल थे, जिनमें से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने बताया कि अपहरण में शामिल आरोपितों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है जिसमें रिहान पुत्र इरफान, बिलाल पुत्र इरफान, शहरोज पुत्र आफाक खान, उमा उर्फ सोनी पुत्री छोटेलाल शामिल है, अपहरणकर्ताओं के पास से पुलिस ने एक स्विफ्ट कार व बाइक भी बरामद हुई है, अभी तक फरार आरोपितों में राजा कश्यप पुत्र ओमपाल कश्यप निवासी कच्ची खमरिया रोड़ लालपुर किच्छा तथा तुषार पुत्र नामालूम निवासी किच्छा है। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने एक साजिश के तहत आकाश का अपहरण किया था, पुलिस पूछताछ में पता चला कि आकाश आरोपितों की बहन से चोरी छिपे फोन पर बात करता था जिससे आरोपित काफी नाराज गुस्से में थे। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है, पुलिस टीम में एसपी ममता बोहरा, सीओ मनोज ठाकुर, थानाध्यक्ष के सी आर्य,एस आई जावेद मलिक,एस आई धर्मेन्द्र आर्य,एस आई मंजू पवार आदि पुलिस टीम में शामिल थे।