विरेन्द्र सामंती को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
17 नवंबर, 2021
Edit
रूद्रपुर: दिवंगत भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डी चेयरमैन विरेंद्र सिंह सामंती का आज गमगीन माहौल में बगवाड़ा स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें भाजपा नेता एवं रुद्रपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र सिंह सामंती अपने साथी बिलासपुर जिला रामपुर निवासी गुरतेज सिंह और रिश्तेदार डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ कार से पंजाब के बटाला में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। मंगलवार की सुबह लौटते वक्त उनकी कार हरगोविंदपुर रोड पर बाइक को बचाने के प्रयास में पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार पूर्व मंडी चेयरमैन सामंती, उनके साथी गुरतेज सिंह व रिश्तेदार हरजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बीती रात विरेन्द्र सामंती का शव उनके बगवाड़ा स्थित निवास पर पहुंचा तो उनके परिवार में चीख पुकार मच गयी। हजारों लोगों उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सामंती काशव पहुंचने पर पत्नी संदीप कौर व मां मंदीप कौर बेसुध हो गईं। आज गमगीन माहौल में विरेन्द्र सामंती का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा में हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे,विधायक राज कुमार ठुकराल, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, हरेन्द्र सिंह लाडी, भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, दिवाकर पाण्डे,सरदार जसविंदर सिंह खरबंदा, हरजिंदर सिंह हरजी, विवेक सक्सेना, उत्तम दत्ता, संजय ठुकराल, प्रमोद शर्मा,बंटी कोलीसहित हजारों लोग शामिल थे।