-->

search ad

अपणि सरकार Portal लाॅंच

अपणि सरकार Portal लाॅंच

 


देहरादून:(ब्यूरो) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चैक स्थित आइआरडीटी सभागार में सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिए इंफार्मेशन डेवलपमेंट एजेंसी आइटीडीए द्वारा तैयार किये गये उन्नति पोर्टल को लांच किया। इस पोर्टल के लाॅंच होने से अब सरकारी योजनाएं ठंडे बस्ते में नहीं पड़ी रहेंगी, बल्कि मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक ऐसी योजनाओं पर हरपल नजर रख पाएंगे। कार्यक्रम में अपणि सरकार पोर्टल को भी लांच किया गया। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अभी 75 सेवाओं को ही इससे जोड़ा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार के नवीन उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार का विधिवत शुभारंभ कियाा। इसके तहत ई- डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए कुल 75 सेवाओं को अपणी सरकार के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार, उद्यमसिंह नगर, बागेश्वर एवं टिहरी में आम जनमासन से वर्चुअल संवाद भी किया। आपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं जिनमें चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन आदि को फेसलेस, कैशलेस एवं पेपरलेस तरीके से आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह सभी सेवाएं नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों एवं सीएससी केंद्रों एवं पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने‘उन्नति पोर्टल’ का भी शुभारंभ किया। इस उन्नति पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के सभी विभागों के परियोजना को प्रस्तावित किया जा सकता है एवं लंबित विभागीय प्रस्तावों कि निगरानी, अनुवर्ती कार्यवाही, परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्नति पोर्टल विकसित किया गया है। विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, सचिव एवं स्थानिक आयुक्त विभागीय परियोजना को उन्नति पोर्टल में दर्ज कर सकंेगे एवं जिन परियोजनाओं में विभिन्न विभाग जुड़े है उनकी जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज कर पायेंगे जिससें यह स्पष्ट हो पाया गया कि परियोजनओं के क्रियान्वयन में किस विभाग की क्या भूमिका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन