-->

search ad

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ से गूंजा नगर

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ से गूंजा नगर

 


रूद्रपुर:(ब्यूरो) श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आज गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा गोल मार्केट के तत्वावधान में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में कई आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रदर्शित की गयीं वहीं गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। नगर कीर्तन श्री गुरूनानक पब्लिक स्कूल से अरदास के पश्चात प्रारम्भ हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे पारम्परिक वेशभूषा में सेवादार निशान साहिब लेकर चल रहे थे। उनके पीछे पांच प्यारे चल रहे थे। 

उनके पीछे फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी चल रही थी जिसमें श्री गुरूग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था। नगर कीर्तन में महिला पुरूष श्रद्धालु शबद कीर्तन करते हुए गुरू की महिमा का गुणगान करते हुए वातावरण जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोषों से गुंजायमान कर रहे थे। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों के करतबों को देखकर सभी मंत्रमुग्ध थे। कई आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की गयीं।

नगर कीर्तन का मार्ग में अनेक स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में शामिल संगत को जगह जगह प्रसाद भी वितरित किया गया। कीर्तन आदर्श कालोनी स्थित गुरूनानक पब्लिक स्कूल से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला, भगत सिंह चैक, गल्ला मण्डी, काशीपुर रोड, इंदिरा चैक, नगर निगम, डीडी चैक, अग्रसेन चैक, गांधी पार्क रोड, बाटा चैक, मुख्य बाजार होते हुए गुरूद्वारा सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ। दौरान मुख्य रूप से गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह भट्टी, गुरूनानक शिक्षा समिति के प्रबंधक गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह मक्कड़, गुरमीत सिंह बठला, सुरमुख सिंह विर्क, मान सिंह ग्रोवर, हरी सिंह, सोमपाल सिंह, पप्पू बरार, सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर, दिलराज सिंह, हरजीत सिंह बिरदी, जसविंदर सिंह खरबंदा, गुरनाम सिंह, नरेन्द्र सिंह, हरजिंदर सिंह हरजी, जसपाल सिंह,बलविंदर सिंह विर्क, गुरदीप गाबा, जसविंदर सिंह जस्सा,सुशील गावा,कुलवंत सिंह आदि सहित हजारों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन