-->

search ad

मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार

 


काशीपुर:(ब्यूरो) महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर आगमन पर जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में मानपुर रोड पर पहुंच गये और ‘काशीपुर को जिला बनाओ-होश में आओ, होश में आओ’ के नारे लगाने लगे। कांग्रेसियों का रौंद रूप देख प्रशासन हरकत में आ गया। कांग्रेसी मांग कर रहे थे कि काशीपुर की टूटी-फूटी सड़कों का कायाकल्प करते हुए यहां की जनता को जलभराव व गंदगी की समस्या से निजात दिलायी जाये। उन्होंने यह भी कहा कि शहर को कस्बा कहकर अपमानित करने वालों को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि निगम द्वारा दो प्रतिशत शुल्क वसूल किये जाने की प्रक्रिया को समाप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षाे से कच्छप गति से चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा किया जाये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सीएम के जाने के बाद सबको निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन