जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा में टेका मत्था
05 दिसंबर, 2021
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो) ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में जिला अधिकारी उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने जिला अधिकारी का चार्ज लेने के बाद पहली बार गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर मत्था टेक अरदास की और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। उनके प्रथम आगमन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक जनरल सेक्रेटरी सरदार धन्ना सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उसके उपरांत वह मुख्यमंत्री के खटीमा आगमन पर खटीमा रवाना हो गए। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक जनरल सैकेट्री सरदार धन्ना सिह, सदस्य प्रगट सिह, एकाउंटेंट रंजीत सिह ढिल्लो, सुखवंत सिह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा आदि शामिल रहे।