क्षेत्रीय विधायक एवंम जिलाधिकारी उधमसिंहनगर ने किया नानकसागर बांध का संयुक्त निरीक्षण
06 दिसंबर, 2021
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो) क्षेत्रीय विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा व जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने संयुक्त रूप से नानकसागर बांध में सी प्लेन उतारने की संभावना को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स का निरीक्षण कर नए एडवेंचर के साथ मोटर वोटों की संख्या बढ़ाने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित भी किया। वही संस्था ने रात्रि में बिजली प्रकाश की व्यवस्था ना होने को लेकर आ रही परेशानी को बताया जिसके बाद जिलाधिकारी उधमसिंहनगर ने जल्द ही सौर ऊर्जा लगाने की भी बात कही।नानकसागर बाँध मे सी-प्लेन के उतारने की बन रही संभावनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिह राणा व अधिकारियों से भी विस्तार से वार्ता की। इस मौकेपर उप जिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी, गौरव वर्मा, सुमित जोशी, जगदीश जोशी आदि मौजूद थे।