तमंचे की नोंक पर युवती से दुष्कर्म
03 दिसंबर, 2021
Edit
काशीपुर: घरों में चैका बर्तन करने वाली एक महिला से धर्म छिपाकर तमंचे की नोंक पर युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस की दी तहरीर में पशुपति बिहार निवासी एक महिला ने बताया कि लगभग 7 माह पूर्व जब वह गिरीताल निवासी एक व्यक्ति के घर में चैका बर्तन करने जाती थी, इसी दौरान उसका परिचय रोहित चैधरी नामक ड्राईवर से हुआ। ड्राईवर ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, महिला का आरोप है कि ड्राईवर उसे धोखे से मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचे की नोंक पर ड्राईवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी बीच अश्लील वीडिया बना ली। इसके बाद उक्त ड्राईवर ने महिला से लगातार संबंध बनाना शुरू कर दिया। तंग आकर महिला ने गिरीताल स्थित कोठी से काम छोड़ दिया। कुछ समय बाद पीडिता को पता चला कि ड्राईवर रोहित चैधरी हिंदू नहीं बल्कि गैर धर्म का व्यक्ति है और वह कुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि उस पर आरोपी द्वारा जबरन निकाह का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी। आरोपी की पत्नी भी पीड़िता पर निकाह करने का दबाव बना रही है। हालिया घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पीडिघ्ता ने पुलिस को बताया कि बीते दो दिसंबर को आरोपी अपनी पत्नी, भाई व दो अन्य के साथ उसके घर में घुस आया और उसे जबरन खींचकर ले जाने लगा। चीख पुकार मचने पर उपरोक्त सभी आरोपियों ने पीडिता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जाते-जाते कमरे में रखी एलसीडी भी उठा ले गये। उसने बताया कि आरोपी अब तक उससे 60-70 हजार रूपये ले चुका है। वह जहां भी काम करने जाती है आरोपी उसका पीछा करते हुए जान से मारने की धमकी देता है।