प्रदेश सरकार के 5 साल पूरे होने पर
नानकमत्ता: प्रदेश सरकार के 5 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश सरकार ने आज 70 विधानसभाओ में भाजपा सरकार के विकास कार्यो को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गए है। जिसमे केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के कराए विकास कार्यो को जनता के बीच बताया गया।इसी कार्यक्रम के तहत आज नानकमत्ता विधानसभा का विकास कितना हुआ।इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिह राणा के नेतृत्व में नानकमत्ता विधान सभा क्षेत्र के हजारो लोगो की सभा गुरु नानक इंटर कालेज नानकमत्ता के खेल मैदान में सम्पन्न हुई।जिसमें कई सास्कृतिक कार्यक्रम भी पस्तुत किये गए।इस सभा मे सितारगंज ब्लॉक के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर लोगो की जनसमस्याएं सुनी और उनका निराकरण भी किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने टेलीविजन स्क्रीन के जरिये प्रदेश सरकार की 5 साल की उपलब्धियों को बताते हुए संम्बोधित किया। उन्होने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 5 साल में ग्रामीण क्षेत्रो में सड़कों का जाल,कई स्वास्थ्य केन्दों का उच्चीकरण,कई डिग्री कालेजो का निर्माण,कई विकास भवनों का निर्माण,कई स्कूल कालेजो का उच्चीकरण सहित कई करोड़ो,अरबो रुपये के विकास कार्य कराए गए है।शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रो में कल्याणकारी योजनाओं का लाखो परिवारों को लाभ दिया गया है।इधर क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिह राणा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 सालों से पूरी विधानसभा मे करोड़ो रूपये की सड़कों का निर्माण,डिग्री कालेज की स्थापना,नगर पंचायत के नए भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की स्वीकृति,उपतहसील नानकमत्ता की स्वीकृति सहित ग्रामीण क्षेत्रो में फ्री बिजली खंबे व कनेक्शन,क्षेत्र में हाई स्कूलों का उच्चीकरण,नानकसागर डेम में वाटर स्पोर्ट्स की स्थापना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का ग्रमीणों को लाभ दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि अब आपका भाई अगला चुनाव भाजपा से लड़ने जा रहा है। जिसमे आप सभी के सहयोग की जरूरत है।आप सभी फिर से मुझे चुनकर भेजे जिससे कि नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास हो सके।इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सितारगंज हरीश चंद्र जोशी,नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिह,भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमनारायण राणा, प्रधानसंघ प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, डॉ०हरजिंदर सिह, उमेश अग्रवाल, नरेंद्र सिह, सुरेश चंद्र जोशी, प्रमोद अग्रवाल, सुरजीत राणा, गुरदीप सिंह, विकास गोयल, मोहित अग्रवाल, गौरव वर्मा आदि हजारो ग्रामीण मौजूद रहे।