-->

search ad

रविवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा सिक्खों के दसवे गुरु गुरु गोविंद सिह जी महाराज का प्रकाशोत्सव

रविवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा सिक्खों के दसवे गुरु गुरु गोविंद सिह जी महाराज का प्रकाशोत्सव



नानकमत्ता: ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सिक्खों के दसवे गुरु गुरु गोविंद सिह जी महाराज का प्रकाशोत्सव रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता ने पूर्ण कर ली है। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को श्री अखण्ड पाठ साहिब रखे गये थे जिसका भोग रविवार 10 बजे पड़ेगा। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नगर में महान नगरकीर्तन नही निकाला जा रहा है।गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाया जा रहा है।जिसमे सिक्ख पंथ के रागी,ढाडी,कविसरी जत्थे भाग लेंगे।नगर के व्यापारियों ने गुरुद्वारा साहिब में फलों,चाय,बूदी आदि के लंगर की व्यवस्था की है जो आने जाने वाली संगत को वितरित किया जायेगा।इधर लंगर हाल में भी विशेष प्रकार के लंगर में चाय,पकोड़ा,जलेबी,खीर के अटूट लंगर बरतेंगे।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सेवा सिह ने संगत से अपील की है कि कोरोना को देखते हुए गुरुद्वारा साहिब से नगरकीर्तन नही निकाला जा रहा है ओर गुरुद्वारा साहिब में आने वाली सारी संगत सरकार की आयी नई गाइड लाइन का पालन करते हुए मुह पर मास्क लगाकर आये ओर संगत आपस मे दूरी बनाते हुए हाथों में सेनेटाइजर का प्रयोग करे।उन्होने यह भी बताया कि गुरुद्वारा साहिब के मैन गेट पर तथा लंगर हाल के मैन गेट पर सेनेटाइजर मशीन द्वार बनाये गए है जो आने जाने वाली संगत को सेनेटाइज करेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन