55 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव
सितारगंज:(ब्यूरो) सितारगंज के एक निजी स्कूल के 55 बच्चों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। कोरोना को लेकर क्षेत्र में एक बड़ा विस्फोट एक साथ हुआ है। जी०एस०कॉन्वेंट स्कूल के 55 बच्चे स्वास्थ्य विभाग की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले है। 3 जनवरी से पूरे देश में 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।इसी के तहत 7 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम जी०एस०कान्वेंट स्कूल में वैसिनेशन के लिए गयी थी और वेक्सीनिग के दौरान बच्चों की कोरोना सेंपलिंग ली गयी थी।जिसके बाद रिपोर्ट आने पर खटीमा रोड़ पर स्कूल के सभी 155 बच्चों की कोरोना जॉच में 55 बच्चे पॉजिटिव आये है।वही सितारगंज सीएससी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश आर्य कहा है सभी बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है। ओर समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनको देखते हुए दवाइयां दी जा रही है जो उनके संपर्क में आए हैं उनसे भी बात चल रही है और जल्द ही इस क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा ।