प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन ने मांग न पूरी होने तक तीसरी लहर में सहयोग न देने की दी सरकार को चेतावनी
सितारगंज:(सतपाल सरारी) प्रदेश प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपनी बातों को वर्चुअल माध्यम से रखा, जिसमें अवगत कराना है कि कोरोना की प्रथम व द्वितीय लहर में ग्राम प्रधानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया जिसके लिए ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड जिस प्रकार अन्य आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी को कोरोनावरियर्स एवं 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया जिसके लिए लगातार प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड ग्राम प्रधानों को कोरोना फ्रंटलाइन कोरोनावरियर्स तथा प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये ग्राम प्रधानों को भी दिए जाने हेतु आंदोलन था, जिसके लिए कई बार माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के समक्ष उपरोक्त मांगों को उठाया गया था। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 नवंबर को सब की योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर में ग्राम प्रधानों को भी कोरोनावरियर्स एवं 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। परंतु आचार संहिता लागू होने के बाद भी उसका शासनादेश आज दिन तक ग्राम प्रधानों को प्राप्त नहीं हुआ, जिस कारण प्रदेश के 7791 ग्राम प्रधान अपने आप को सरकार से ठगा महसूस कर रहे हैं तथा सरकार ने ग्राम प्रधानों को केवल घोषणा करके लॉलीपॉप मात्र दिया है। जिसके लिए समस्त ग्राम प्रधानगण निंदा करते हैं, तथा साथी ग्राम प्रधानों को बूस्टर टीके की फ्रंटलाइन डोज में लगाने से भी वंचित किया गया है, जिससे ग्राम प्रधानों में गंभीर आक्रोश है, तथा कोरोना की तीसरी लहर में भी 8 जनवरी 2021 को ग्राम प्रधानों को प्रदेश शासन के अपर सचिव ओमकार सिंह ने जिलाधिकारी महोदय से ग्राम प्रधानों को कोरोना में जिम्मेदारी के लिए शासनादेश दिया है जिसका संपूर्ण प्रदेश प्रधान संगठन विरोध करता है, और आगामी आने वाली कोरोना की तीसरी लहर में ग्राम प्रधान किसी भी तरह का सहयोग उपरोक्त शासनादेश के संबंध में नहीं करेंगे, तथा राज्यपाल महोदय से अनुरोध करते हैं कि उपरोक्त मांग की पूर्ति के लिए ध्यान देने की कृपा करें नही तो ग्राम प्रधान तीसरी कोरोना लहर में प्रशासन का सहयोग नही करेंगे ।ऑन लाइन वर्तमान बैठक में प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल,प्रधान संगठन के प्रदेश संरक्षक मनोहर आर्य, प्रदेश प्रभारी प्रकाश मेहरा, प्रदेश महामंत्री प्रताप रावत, कुंडल रावत, हिमांशु खाती, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट,जिला अध्यक्ष चमोली मोहन नेगी, जिला अध्यक्ष देहरादून सोहन सिंह कैंतूरा, प्रदेश सचिव चंद्र मोहन पोखरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष पिथौरागढ़ सुंदर सिंह सोन, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग देवेंद्र भंडारी, जिला अध्यक्ष पौड़ी कमल रावत, जिला अध्यक्ष नैनीताल हीरा वल्लभ भदानी, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा धीरेंद्र गैलाकोटी, जिला अध्यक्ष चंपावत मनोज तड़ागी समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।