-->

search ad

नानकमत्ता में फ्लैग मार्च निकाला गया

नानकमत्ता में फ्लैग मार्च निकाला गया


नानकमत्ता: आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत लागू आदर्श अचार संहिता धारा 144 का पालन कराने, साम्प्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था को कायम रखने व अनुशासन को लेकर पुलिस,एसएसबीव पीएसी के संयुक्त जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च के दौरान सरकारी वाहन में लाउडस्पीकर से लोगो को आदर्श अचार संहिता का पालन करने व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने व कोरोना 19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।फ्लैग मार्च थाना नानकमत्ता से शुरू होकर नगर के मुख्य चौक होते हुए बिजली कालोनी पहुँचा ओर उसके बाद गुरुद्वारा रोड़ होते हुए मुख्य चौराहे से वापिस थाना पहुँचकर समाप्त हो गया। जिसमें नानकमत्ता सितारगंज विधान सभा के आर०ओ० विवेक राय, ए०आर०ओ० विपिन कुमार, सी०ओ०खटीमा बी०एस० भंडारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एस०ओ० झनकईया दिनेश फर्त्याल, एस०ओ० नानकमत्ता के०सी०आर्या, इंस्पेक्टर कश्मीर सिह, एस०आई०जुवेद मलिक, एस०आई०शंकर सिह, एस०आई० लक्ष्मण सिह, एस०आई० भगवती प्रसाद सहित पुलिस, पीएसी, एसएसबी के सैकड़ों जवान शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन