अपर जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सितारगंज: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने विधानसभाओ का जायजा लेना प्रारम्भ कर दिया है इसी के तहत आज महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में अपरजिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ललित बिष्ट और उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी ने पीठासीन अधिकारीयों की बैठक ली ओर उनको प्रशिक्षण दिया। और उन्हें चुनाव प्रशिक्षण हेतु चुनाव के संबध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । उनका कहना था कि ईवीएम मशीनों की ट्रेनिग के साथ-2 अधिकारियों को बताया जा रहा है कि किस प्रकार मतदाता अधिक से अधिक मतदान करेंगे।और चुनाओ में अधिकारी किस प्रकार आदर्श आचार संहिता का पाठ मतदाताओं को पढ़ायेगे ओर मतदाताओं को कैसे ईवीएम मशीन का बटन दबाकर जागरूक मतदाता बनाने के गुर देगे।इसके साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावो को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है ओर उच्चाधिकारी तथा पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं ।