निर्वाचन आयोग ने उधमसिंहनगर के कप्तान को हटाया
17 जनवरी, 2022
Edit
रूद्रपुर:(ब्यूरो) विधानसभा चुनाव से पूर्व केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। निर्वाचन आयोग ने उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की जगह पूर्व में चर्चा में रहे आईपीएस बरिन्दरजीत सिंह को जनपद उधमसिंहनगर का कप्तान बनाया है। यहां बता दे कि आईपीएस बरिन्दरजीत सिंह पूर्व में भी उधमसिंहनगर के कप्तान रह चुके है। राजनीतिक गर्मागमी के चलते उनका कुछ समय पूर्व स्थानांतरण कर दिया गया था, जिसके खिलाफ आईपीएस बरिन्दरजीत सिंह उच्च न्यायालय भी गये थे। वर्तमान में बरिन्दरजीत सिंह डीआईजी पीएसी,उपनिदेशक सतर्कता के पद पर तैनात थे। आज केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने डीआईजी पीएसी,उपनिदेशक सतर्कता बरिन्दरजीत सिंह को जनपद उधमसिंहनगर का कप्तान बनाया है।