-->

search ad

भाजपा व कांग्रेस की होगी टक्कर-हरभजन सिंह चीमा।

भाजपा व कांग्रेस की होगी टक्कर-हरभजन सिंह चीमा।

काशीपुर:(चरनसिंह सरारी) वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन पूजन के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा के चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। रामनगर रोड स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर  बगावती तेवर दिखाने वाले भाजपा के कुछ सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी साफ़ नजर आयी । वहीं विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बताया कि कोई नाराज नहीं है, थोड़ी बहुत परिवार में नाराजगी होती है, सबको मना लिया जायेगा और सब मिलकर भाजपा की सीट जीतेंगे पुनः प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी ।वही
आपको बतादे कि काशीपुर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक हरभजनसिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। काशीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के चुनाव कार्यालय के उद्घघाटन के अवसर पर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में सड़क बिजली और पानी भरपूर उपलब्ध कराया है उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला पहले की तरह कांग्रेस से ही है। आगे कहा कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी भारी मतों से सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे।और फिर से प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनायेंगे। आम आदमी पार्टी थोड़ा बहुत वोट ले सकती है लेकिन वह गिनती में नहीं है। काशीपुर को जिला बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर उत्तराखंड में जब भी जिले बनाये जायेंगे तो सबसे पहले काशीपुर को जिला बनाया जायेगा। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर में भाजपा शासन में विकास कार्य निरंतर हुआ है। विधायक बनने पर वह शेष बचे कार्यो को भी पूरा करेंगे, चीमा ने आगे कहा कि भाजपा एक परिवार है। परिवार में गलतियां होती है नाराजगी भी हो सकती है लेकिन वह दूर कर ली जायेगी। सब मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे और सीट जीतेंगे। चुनाव कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं में आशीष गुप्ता, राजदीपिका मधुर, मंजू यादव, शिवप्रताप सिंह, चिम्मन लाल छाबड़ा, समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन