1.30 करोड़ की हेरोइन और स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
25 जनवरी, 2022
Edit
उधमसिंहनगर रूद्रपुर:(चरनसिंह सरारी) एसओजी टीम ने ड्रग्स और स्मैक तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.30 करोड़ की हेरोइन और स्मैक बरामद की है। एसएसपी उधमसिंहनगर वरिंदरजीत सिंह ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसओजी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रुद्रपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एलायन्स गेट से आगे फ्लाईओवर काशीपुर रोड पर आज तड़के चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या यू०के०06ए०एस० 6011 पर सवार शुभकर विश्वास पुत्र स्व० सुभाष विश्वास निवासी पिपलिया न0-1 थाना गदरपुर,विश्वजीत मजूमदार पुत्र जितेन नाथ मजूमदार निवासी शीमलपुर थाना गाईगाटा कलकत्ता पश्चिम बंगाल और खोकन गोलदार पुत्र स्व० धोलु गोलदार निवासी फुलतला थाना हावड़ा कलकत्ता पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से कुल 1.03 किलोग्राम हेरोइन और 31.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि खोकन गोलदार व विश्वजीत मजूमदार बांग्लादेश बार्डर से उत्तफ ड्रग्स की हल्द्वानी, रामपुर, बरेली, उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर तस्करी करते हैं। शुभाकर विश्वास उनके लिए स्थानीय स्तर पर ग्राहक ढूंढ़कर स्मैक और हेरोईन की तस्करी करवाता है। बरामद हेरोईन व स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये आकी गयी है। पूछताछ में पता चला है कि यह लोग पूर्व में भी कई स्थानों पर हेरोईन और स्मैक की तस्करी कर चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों के खिलाफ रूद्रपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊ ने 50 हजार और डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदरजीत सिंह ने 25 हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह, प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट,उपनिरीक्षक विकास चैधरी, उपनिरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप, कांस्टेबल भूपेन्द्र रावत, कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या, गणेश पाण्डे, प्रमोद कुमार, राजकुमार, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, नीरज शुक्ला,विनोद कन्याल, महिला कांस्टेबल कंचन आदि शामिल रहे।