9 ग्राम मय स्मैक के साथ दो आरोपित युवक गिरफ्तार ।
25 जनवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरन सिंह सरारी) पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से अलग-अलग 9 ग्राम स्मैक बरामद की है।पुलिस ने दोनों आरोपितों युवकों को मय मोटरसाइकिल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के चलते देखरेख शांति व्यवस्था हेतु वाहन चेकिंग के दौरान मंडी से आगे हाईवे पर दो सदिग्ध युवक बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल से आते देख पुलिस ने उनको रोका तो उनकी बाइक हड़बड़ा कर सड़क पर गिर गई। मोटरसाइकिल चला रहे सुखदेव सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी खेमपुर की तलाशी लेने पर जेब में काली पन्नी में 4.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि दूसरे युवक जगीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बिचवा भूड़ की तलाशी में 4.80 ग्राम स्मैक बरामद हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।