काग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी।
25 जनवरी, 2022
Edit
देहरादून:(ब्यूरो) विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। अब 6 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।कांग्रेस ने आज इन 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है जो इसप्रकार है-
1-डोईवाला – मोहित शर्मा
2-कैंट- सूर्यकांत धस्माना
3-ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
4-ज्वालापुर – बरखा रानी
5-झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
6-खानपुर – सुभाष चौधरी
7-लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
8-रामनगर – हरीश रावत
9-लालकुआं-संध्याडालाकोटी
10-कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
11-लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं