-->

search ad

नवतेजपाल को मिल रहा आमजन का समर्थन मांग रहे वोट।

नवतेजपाल को मिल रहा आमजन का समर्थन मांग रहे वोट।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी नव तेजपाल सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही आमजन का समर्थन मिल रहा है।उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।नवतेजपाल सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ता व आमजन जगह-जगह नवतेजपाल सिंह का स्वागत कर रहे हैं। वहीं प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब नव तेजपाल सिंह लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नवतेजपाल सिंह ने बताया कि उनको कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है उन्होंने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस भरोसे से पार्टी ने उनको चुनावी मैदान में उतारा है वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और सितारगंज विधानसभा सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालेंगे।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस और सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हैं खाने,पीने की वस्तुएं आमजन से परे होती जा रही है युवाओं में बेरोजगारी और जनता में महंगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने आगे कहा कि इन सब मुद्दों के साथ हम क्षेत्र में जा रहे हैं और जनता का हमें भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।वही आम गरीब जनता ने इस बार अपना मन बना लिया है कि उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन