पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर आदर्श अचार संहिता के चलते नो सट्टेबाजो पर लगायी गुंडा एक्ट।
24 जनवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो) चुनाव के मद्देनजर आदर्श अचार संहिता के चलते नानकमत्ता पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 9 सट्टेबाजों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाई है।नानकमत्ता व खटीमा क्षेत्र के कई सट्टेबाज आईपीएल मैच में सट्टा लगाने में जैल की हवा खा चुके हैं, पुलिस ने ऐसे सट्टेबाजों पर गुंडा एक्ट लगाई है उसमें नानकमत्ता के पूर्व प्रधान स्व० राकेश सोनकर के पुत्र रजत सोनकर का नाम भी शामिल है थानाध्यक्ष के०सी० आर्य ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर आईपीएल में सट्टा लगाने वाले चुनाव में माहौल न खराब कर सके।इसको देखते हुए सट्टेबाजों में रजत सोनकर पुत्र स्व० राकेश सोनकर निवासी दहला रोड़ नानकमत्ता, शुभम अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल निवासी गुरुद्वारा रोड़ नानकमत्ता, सरबजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिह निवासी दहला रोड़ नानकमत्ता, विकास सोनकर पुत्र बनवारी लाल सोनकर निवासी मेलाघाट रोड़ खटीमा,राजेन्द्र बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिह निवासी दयोरी पिपलिया खटीमा,अमित सिह पुत्र सतपाल सिह बिष्ट निवासी राजीव नगर खटीमा,उमेश चंद्र पुत्र टीका राम निवासी कंजाबाग रोड़ खटीमा,हुड्डा पुत्र श्रीकांत निवासी कंजाबाग खटीमा,रमनदीप सिह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी बालाजी मंदिर नानकमत्ता सहित 9 सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट मे कार्यवाही की है।