-->

search ad

नारायणपाल ने दिखाए काग्रेस को बागी तेवर लेकिन अभी पत्ते नही खोले।

नारायणपाल ने दिखाए काग्रेस को बागी तेवर लेकिन अभी पत्ते नही खोले।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) कांग्रेस से टिकट कटने के बाद अब पूर्व विधायक नारायण पाल ने बगावती तेवर दिखाए हैं। वे निर्दलीय या किसी पार्टी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।इसको लेकर अभी पत्ते नही खोले है। नारायण पाल को पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद ने भी समर्थन दिया है। पाल के मैदान में उतरने से सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस ओर भाजपा दोनों को ही हो सकता है।पिछले 10 सालों से क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर विपक्षी नेता की भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक नारायण पाल और उनके समर्थक टिकट बंटवारे को लेकर बेहद नाराज दिख रहे हैं। सोमवार को नारायण पाल के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा उनके समर्थकों में सर्वदलीय लोग शामिल रहे। यहां हुई सभा में पूर्व विधायक नारायण पाल ने कांग्रेस पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को भी निशाने पर लिया है।इस दौरान नारायण पाल भावुक भी हो गए उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे। जिन्हें देखकर समर्थकों का कांग्रेस के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा ओर समर्थकों ने पाल से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर सहमति भी जताई। लेकिन नारायण पाल ने अभी तक चुनाव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद ने मुस्लिम मतदाताओं से कांग्रेस ओर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सतर्क रहते हुए वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है। अब समय आ गया है कि मुस्लिम एकजुट होकर कांग्रेस ओर भाजपा दोनों को सबक सिखाएं।फिलहाल नारायणपाल ने पत्ते न खोलकर लोगो को अचंभे में डाल दिया है।कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन