-->

search ad

पुलिस कल तक कर सकती है चौहरे हत्याकांड का खुलासा

पुलिस कल तक कर सकती है चौहरे हत्याकांड का खुलासा


नानकमत्ता: पांच दिन पूर्व हुए चौहरे हत्याकांड ने जहाँ नगर के लोगो को झकझोर कर रख दिया है। तो वही पुलिस के हत्थे नगर दो ऐसे सदिग्ध लोग लग गए है।जिनके जरिये पुलिस हत्यारो के गिरेबान तक पहुंच चुकी है। ओर कल तक खुलासा कर सकती है।हालाकि अब भी पुलिस की हिरासत में कुछ और लोग भी है। बहरहाल पुलिस अब हत्यारो की धरपकड़ में जुट गई है।

गौरतलब है कि 5 दिन पूर्व नानकमत्ता के आशीर्वाद ज्वेलर्स के स्वामी अंकित उर्फ अजय रस्तोगी ओर उसके ममेरे भाई उदित रस्तोगी की लाश नानकसागर से सिद्धा को जोड़ने वाली सड़क किनारे झाड़ियों में मिली थी। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। दोनो की गला रेत कर हत्या की गयी थी। उसके कुछ देर बाद ही घर पर अंकित की माँ आशा और नानी शन्नो देवी की भी उसी अंदाज में लाशे मिली थी। जिससे क्षेत्र में 1 ही घर के 4 लोगो की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस के लिए चोहरे हत्याकांड की गुत्थी एक अनसुलझी पहेली बन गई थी। जिसमें पुलिस के सामने हत्यारे एक चुनोती देकर गए थे। चार दिन तक तो पुलिस के हत्थे कुछ नही लगा। यहां तक कि पुलिस की कई टीमें इस चौहरे हत्याकांड से पर्दा उठाने में लगी हुई थी। उसी के साथ प्रदेश के आईजी और सभी अफसर नानकमत्ता थाने में पहुंच कर जल्द खुलासे की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस के हाथ खाली थे। पुलिस ने देर रात्रि शक के आधार पर नगर से दो लोगो को हिरासत में लिया। जिनसे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। जिससे पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए।ओर पुलिस हत्यारो के गिरेवान तक पहुँच गयी है।वही सूत्रों की माने तो हत्याए या तो लूटपाट के लिए की गई है या फिर लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।इन सब पहलुओं पर भी नगर में चर्चा है।ये तो खुलासे के बाद ही पता चल पाएगा।लेकिन अब पुलिस कल तक इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन