तो क्या अंकित के राजदार के पास है हत्याकांड से जुड़े राज
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) चौहरे हत्याकांड में पुलिस के सामने मृतक अंकित के राजदार ने कुछ अहम खुलासे किए हैं।राजदार के बताएं बयानों के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो अंकित का राजदार उसका एक खास है जो अधिकतर उसके साथ रहता था, उसको पता था कि अंकित किस से मिलता है और किसके साथ उसका लेनदेन हुआ है। पुलिस राजदार से अंकित के बारे में उससे पता लगाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों की मानें तो अंकित के राजदार ने हत्याकांड से जुड़े कुछ लोगों के बारे में बताया है, अभी यह कहना मुश्किल है कि राजदार का उसमें क्या रोल है, पुलिस राजदार के रोल के बारे में पता लगा रही है। पुलिस ने राजदार के घर की भी तलाशी ली है, और उसके परिवारों से भी पूछताछ की है, वही पुलिस ने राजदार के घर के आस-पास कुछ लोगों को शक के आधार पर उठा लिया है। जिनके तार हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस को हत्याकांड से जुड़ा कोई बड़ा सुराग मिल गया है,जिसको लेकर पुलिस की कई टीमें इस हत्याकांड से जुड़े लोगों की धरपकड़ में लगी है, ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है, इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर बाजार के व्यापारियों में भी घटना को लेकर रोष है, और व्यापारी चाहते है कि पुलिस जल्द खुलासा करें, ताकि शहर में इस तरह का कांड करने की हिम्मत कोई अपराधी न कर सके। फिलहाल सबकी निगाहें पुलिस के खुलासे को लेकर है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इतना बड़ा हत्याकांड करने में किन लोगों का हाथ है, हत्याकांड को अंजाम किस लिए दिया गया है।वही थानाध्यक्ष के०सी०आर्या हत्यारो तक पहुँचने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।