-->

search ad

ड्राईवर की संदिग्ध मौत

ड्राईवर की संदिग्ध मौत

 


काशीपुर:(ब्यूरो) मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री परिसर में रूद्रपुर से पैकिंग मेटेरियल लेकर आये ड्राईवर की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में तड़के मौत हो गयी। कुंडा थाना पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर उसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से टांडा इनायततुल्ला नबावगंज जनपद बरेली उप्र. निवासी विजय पाल (40) पुत्र भोपाल पिछले लगभग 10 वर्षाे से रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहकर डीसीएम चलाया करता था। बताते हैं कि गत शुक्रवार की सुबह 9 बजे वह रूद्रपुर से गाड़ी में पैकिंग मेटेरियल लोड कर यहां मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाईप नामक फैक्ट्री में पहुंचा। गाड़ी कांटा कराने के बाद उसने फैक्ट्री परिसर में अनलोडिंग के लिए गाड़ी खड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात तक ड्राईवर पूरी तरह ठीक था, लेकिन आज सुबह फैक्ट्री परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा पाया गया। मृतक अविवाहित है और वह अपने एक रिश्ते के भाई टांडा इनायततुल्ला निवासी बीरेश पुत्र भोले के साथ भी रहा करता था। घटना की जानकारी फैक्ट्री के एचआर मैनेजर को मिलने पर उन्होंने इसकी इत्तला पुलिस को की। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन