-->

search ad

टैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत

टैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत


 काशीपुर:(ब्यूरो) बाईक पर सवार होकर बहन के घर से वापस लौट रहे युवक को देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेजते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक ग्राम जोशी मंझरा धीमरखेड़ा थाना आईटीआई निवासी विनोद कुमार (27) पुत्र भूरे सिंह गत शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे कुंडेश्वरी स्थित बहन के घर से बाईक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी व लापरवाही से सामने से मोटरसाईकिल में टक्कर मारकर युवक कोे मौत के घाट उतार दिया। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। हादसे की सूचना पुलिस को मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, दूसरी और आरोपी ट्रैक्टर चालक पुलिस हिरासत में बताया जा रहा है। मृतक तीन भाई व तीन बहन है। भाईयों में वह दूसरे नंबर का था। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों में कोहराम है। विनोद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगभग एक वर्ष पूर्व उसके पिता की मृत्यु हो गयी। इसी के बाद उसकी मां भी चल बसी। घर की जिम्मेदारी आने पर विनोद छोटी सी परचूनी की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करने लगा। विनोद ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद जाॅव की तैयारी शुरू की थी। लगभग छह माह पूर्व उसने अपनी एक बहन की शादी की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन