-->

search ad

बिग ब्रेकिंग: पठानकोट ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के 4 आरोपी पंतनगर से गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग: पठानकोट ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के 4 आरोपी पंतनगर से गिरफ्तार


 रूद्रपुर (ब्यूरो) उत्तराखण्ड एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। टीम ने पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को उधम सिंह नगर में शरण देने के चार आरोपियों को पंतनगर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुयी है। बता दें नवम्बर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुयी थी, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखण्ड में शरण लिये जाने की विश्वसनीय गोपनीय सूचना उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 को मिली थी। आतंकी विस्फोट की घटनाओं के सम्बन्ध में डीजीपी अशोक कुमार के मार्ग दर्शन में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 द्वारा कार्य किया जा रहा था। खुलासा करते हुए एसएसपी वरिंदरजीत सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 की विभिन्न टीमों द्वारा पिछले 3 दिनों से लगातार कार्य करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने एवं गोपनीय रूप से जानकारी करने के उपरान्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा हाल पता ग्राम कालेके थाना खलचियाॅ जिला अमृतसर, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा, गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर हाल निवासी संधू ढाबा बाजपुर एवं अजमेर सिंह मण्ड उर्फ लाडी पुत्र स्व0 गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर को पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गयी है तथा इनके द्वारा इस अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया है। बरामद की गयी कार का उपयोग पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देकर और लाने ले जाने के लिये किया गया था। पकड़े गये चारों व्यत्तिफ कनाडाआॅस्ट्रेलिया, सरबिया से इन्टरनेट/व्हाट्सअप काॅल से जुड़े थे, और जिन्हें इन्ही काॅलो के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के भी इन्टरनेशनल काॅल्स के सम्पर्क में होने की पुष्टि हुयी है। पकड़े गये चारों व्यत्तिफयों के खिलाफ आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुखी को अपने घर में शरण देना और मदद करना तथा साजिश के तहत सेफ हाईडआउट पर भेजने की व्यवस्था कराने के आरोप में पंतनगर ािाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख तथा उपरोत्तफ गिरफ्तार आरोपीगण कनाडा निवासी अर्श जो कि खालिस्तान टाईगर फोर्स ;केएफटीद्ध से जुड़ा है, से इन्टरनेट/व्हाट्सअप काॅलिग के माध्यम से सम्पर्क में थे। इन लोगों को अर्श के द्वारा ही संचालित किये जाने की पुष्टि हुयी है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये अभियुत्तफों से प्राप्त जानकारी को विभिन्न राष्ट्रीय ऐजेन्सियों एवं राज्य पुलिस से साझा किया जा रहा है तथा राष्ट्र हित को देखते हुये अन्य जानकारी गोपनीय रखा गया है। पकड़ने वाली टीम में उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 टीम में पुलिस उपाधीक्षक एसटीएपु डाॅ0 पूर्णिमा गर्ग ,निरीक्षक एम0पी0सिंह, निरीक्षक ललित मोहन जोशी,उपनिरीक्षक दिनेश पन्त,उपनिरीक्षक विनोद चन्द्र जोशी,उपनिरीक्षक के0जी0मठपाल,उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी, हे0का0;प्रो0द्ध प्रकाश भगत,हे0का0;प्रो0द्ध सत्येन्द्र गंगोला,का0 गुरवन्त सिंह,का0 किशोर कुमार,का0 महेन्द्र गिरी,का0 रियाज अख्तर,का0 संजय कुमार, का0 गोविन्द सिंह बिष्ट,का0 प्रमोद सिंह रौतेला,का0 मनमोहन सिंह,का0 सुरेन्द्र कनवाल,का0 नवीन कुमार,का0 दुर्गा सिंह पापड़ा,का0 राजेन्द्र सिंह महरा,का0 मुहम्मद उस्मान आदि शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन