-->

search ad

 दो आरोपियों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया।

दो आरोपियों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया।


सितारगंज:(ब्यूरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेश पर अवैध असलहों के कारोबार करने वालो लोगो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सरकड़ा पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने सरकड़ा क्षेत्र के दो आरोपियों से अलग-2 स्थानों से 2 अवैध तमंचे 12 बोर तथा दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार करते हुए उन खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।जानकारी के अनुसार सरकड़ा पुलिस चौकी प्रभारी ने सरकड़ा निवासी 22 वर्षीय गेंद लाल पुत्र भगवान दास तथा 27 वर्षीय भूपेंद्र सिह पुत्र निन्दन सिंह से पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दोनों के कब्जे से अलग-अलग दो 12 बोर के अवैध तमंचे तथा दो जिंदा कारतूसों को बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है ओर दोनों आरोपियों पर 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन