पिता और बेटी का चल रहा था अफेयर, दोनों ने मिलकर अमीर मां की कर दी हत्या
पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है कि सौतेले पिता और बेटी के बीच में अफेयर चल रहा था । दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे । इसलिए दोनों ने मिलकर एक चाल चली और लग्जरी लाइफ जीने के लिए अमीर मां की हत्या करा दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 38 साल की अर्चना रेड्डी की 27 दिसंबर की रात हत्या कर दी गई । कुछ लोगों ने अर्चना को उनकी कार से बाहर खींच लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया ।
सौतेले पिता से शादी करना चाहती थी बेटी
पुलिस ने गुरुवार को इस मामले को उजागर करते हुए और महिला के दूसरे पति नवीन कुमार (33) और महिला की बेटी युविका रेड्डी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है । डीसीपी साउथ ईस्ट श्रीनाथ एम जोशी ने पहले कहा था कि आरोपी ने अर्चना रेड्डी को उसकी संपत्ति हासिल करने और शानदार जीवन जीने के लिए मारने की साजिश रची थी हालांकि, जांच से पता चला कि नवीन और युविका को प्यार हो गया था और पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों शादी करने के बाद एक शानदार जीवन जीना चाहते थे ।
अमीर महिला की बेटी से शादी करना चाहता था नवीन
पुलिस ने बताया कि महिला का दूसरा पति नवीन कुमार जिम ट्रेनर है और उसने लड़की को एक मॉडल बनाने का वादा किया था । युविका बी कॉम की स्टूडेंट है और नवीन के साथ जिम में ट्रेनिंग ले रही थी । पुलिस ने कहा कि महामारी के दौरान जिम बंद होने के बाद, नवीन उसे घर पर ही ट्रेनिंग दे रहा था. पहली शादी से अर्चना को एक बेटी और एक बेटा था । उनके दिवंगत पिता एक रियाल्टार थे और उनके पास बेंगलुरु के जिगनी इलाके में 40 करोड़ रुपए की संपत्ति थी ।
मां को लगी बेटी के रिश्ते की भनक
अब आपको बता दें उन तीनों के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ जब अर्चना को बेटी और पति के अफेयर के बारे में भनक लगी । उसने इसका विरोध किया । अर्चना ने नवंबर में नवीन के खिलाफ दहेज का मामला भी दर्ज कराया था । इस बीच महिला ने अपनी बेटी से कहा कि अगर वो अपने सौतेले पिता के साथ संबंध जारी रखती है तो वो उसकी पैतृक संपत्ति से बेदखल कर देगी अर्चना ने नवीन के घर गुंडों को भी भेजा था कि वह उसे अपनी बेटी से दूर रहने और उसे वापस भेजने की चेतावनी दें लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वह उन्हें तलाक देकर युविका से शादी कर लेंगे ।
लग्जरी लाइफ जीने में आ रही थी दिक्कतें
मां के साथ चल रहे विवाद के बीच बेटी और सौतेले पिता लग्जरी लाइफ नहीं जी पा रहे थे क्योंकि जिम ट्रेनर नवीन की सैलरी 25,000 रुपये थी और लॉकडाउन के दौरान जिम भी बंद हो गई थी । जिसके बाद दोनों के बीच वित्तीय संकट पैदा हौ गया और फिर अर्चना की हत्या की साजिश रची गई । पुलिस ने घटना की जांच के लिए CCTV फुटेज भी निकाला है. इसके अलावा आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है । अपनी पत्नी की मर्डर के बाद नवीन ने कथित तौर पर युविका को फोन कर हत्या की जानकारी दी थी ।