-->

search ad

पुलिस की टीमो के हाथ अभी भी खाली

पुलिस की टीमो के हाथ अभी भी खाली


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) चार दिन पूर्व हुए चौहरे हत्याकांड की गुत्थी लगातार उलझती हुई दिखाई दे रही है।अभी तक पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर दलीप सिंह कुँवर के निर्देश पर आस पास के थानों की पुलिस व एसओजी तथा एसटीएफ के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगने के बाद भी पुलिस के हाथ कातिलों से काफी दूर दिख रहे है।दो ग्राम प्रधानो सहित लगभग दर्जन भर लोगो से जो मृतक अजय रस्तोगी उर्फ अंकित के नजदीकी थे उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस सबूत नही जुटा पा रही है।सीसीटीवी कैमरों के आधार पर क्षेत्र की दो बेगनार भी जांच के लिए थाने ला चुकी है।साथ ही घर के लोगो से भी अलग-अलग बयान ले चुकी है।उसके बाद भी पुलिस कातिलों का पता लगाने में नाकाम हो रही है।अपर पुलिस अधीक्षक(सिटी) उधमसिंहनगर ममता बोरा भी लगातार यहाँ थाने में डेरा डाले हुए है।ओर यू०पी० सहित कई ठिकानों को अलग-2 पुलिस टीमें भेजी गयी थी जो खाली वापिस आ गयी है।जिसके चलते इस चोहरे हत्याकांड का अभी तक खुलासा नही हो पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन