-->

search ad

कैबिनेट मंत्री पाण्डे ने किया बाईपास निर्माण कार्य का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री पाण्डे ने किया बाईपास निर्माण कार्य का निरीक्षण


गदरपुर: (ब्यूरो) कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने एनएच-74 पर निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर पहुंचे और निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचआई के साइट इंजीनियर निशांत त्रिपाठी और पीडी योगेश पांडे एवं कार्यदाई संस्था गल्फार के सीनियर जनरल मैनेजर सुनील शाही से निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने बाईपास रोड पर बन रहे पुलों और अंडर पासों का भी निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने रुद्रपुर रोड पर निर्माणाधीन नवीन मंडी का भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक हुड़िया, मंडी समिति के अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, राकेश , चंकित हुडिया, मनजीत सिंह , राकेश भुसरी, सुरजीत सिंह सोनू राजेश सक्सेना राकेश कुमार सिंह, रजत हुड़िया, सचिन बत्रा, योगेश पानु, जुल्फिकार अली, नरेश हुड़िया, हनुमत, आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन