-->

search ad

32 लाख रूपये की स्मैक के साथ अन्र्राज्यीय तस्कर दबोचा

32 लाख रूपये की स्मैक के साथ अन्र्राज्यीय तस्कर दबोचा


 हल्द्वानी:(सतपाल सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा नये वर्ष में जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना चैकी क्षेत्रों में कार्यवाही करने के दिये गए निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात व अपराध नैनीताल व पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुंआ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआ व प्रभारी एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा वर्ष के प्रथम दिन प्रभावी चैकिंग के दौरान शेर सिंह पुत्र डोरी लाल निवासी धनेती खरकपुर पक्की कुईयां पो. सूदनपुर थाना-अलीगंज, जिला-बरेली को अर्द्धरात्रि में सुभाषनगर बैरियर लालकुआ से 316 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि शेर सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अधिक पैसा कमाने के लालच में नशे की अवैध तस्करी में लिप्त हो गया। स्मैक हेतु प्रयुक्त पदार्थ कट पाउडर व पावर पाउडर को अलग-अलग मात्रा में सप्लायर राम सिंह मौर्या निवासी किनौना, थाना-अलीगंज, जिला बरेली हाल निवासी कस्बा आवला, थाना आवला जिला बरेली से लेकर आता है और दोनो पाउडरो को निश्चित अनुपात में मिलाकर तैयार मिश्रण में अलग से एक कैमिकल मिलाकर स्मैक तैयार करके बैचता है। उसका कहना था हल्द्वानी व लालकुंआ के अवैध नशा कारोबारियों व युवाओं को 31 दिसम्बर सैलीब्रेशन व नव वर्ष के आगमन पर नशे की भारी डिमाण्ड के चलते, वह तैयार स्मैक पाउडर को जिले के युवाओं को नशे के जंजाल में फंसाने तथा लालकुंआ तथा हल्द्वानी के स्मैक स्पलायरों व नशा कारोबारियों को बेचने के इरादे 31 दिसम्बर 2021 को भी स्मैक बेचने हल्द्वानी आ रहा था। शेर सिंह के अनुसार इससे पूर्व भी वह कई बार सप्लायर राम सिंह मौर्या से माल लाकर स्वयं स्मैक तैयार कर हल्द्वानी, लालकुंआ व उसके आस-पास के क्षेत्रों में ग्राहकों को पूर्व में भी बेचा करता था । शेर सिंह को पुलिस द्वारा रात्रि में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना लालकुंआ में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया शेर सिंह के पंजाब, हरियाणा व उप्र में नशे की तस्करी में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है। शेर सिंह को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ संजय कुमार, उनि नन्दन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीताल, वरिष्ठ उनि हरीश पुरी कोतवाली लालकुआ, कानि.अजय कुमार, बालक गिरी, पंकज वर्मा, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, कुन्दन कठायत शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रूपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन