मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं को बांटे वितरित किये टैबलेट
देहरादन/रूद्रपुर/सितारगंज(ब्यूरो) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के कक्षा 12 तक के छात्रों को निःशुल्क टैबलेट योजना की शुरुआत की। राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज ;स्मार्ट स्कूलद्ध से योजना की शुरुआत की गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि मेरा सपना था कि प्रदेश के सभी 10वीं और 12वीं बोर्ड विद्यर्थियों के हाथों में टैबलेट हों। कोरोनाकाल में देखा कि गरीब विशेषकर सरकारी स्कूलों के बच्चों को आनलाइन पढाई से वंचित रहना पड़ा था। इसे देखते हुए निशुल्क टैबलेट देने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि टेबलेट योजना से एक लाख 69 हजार स्कूली छात्रों को लाभ मिल रहा है। हर छात्र को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। ताकि वे उच्चकोटि के टेबलेट खरीद सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो छात्र नौवीं और 11वीं में हैं, ऐसे विद्यर्थियों को अगले साल टेबलेट मिलेंगे। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि यह योजना आज नए साल के पहले दिन इस स्कूल के अलावा प्रदेश के 70 अन्य स्कूलों में भी शुरू की गई है। एक-एक स्कूल में सौ छात्रों को टैबलेट देकर योजना की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को नसीहत दी कि समय की कीमत समझना बहुत जरूरी है। आज विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करनी चाहिए। तभी ऊंचे पदों पर विराजमान होने के सपने पूरे हो पाएंगे। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होना चाहिए। उत्साह व उमंग से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे रहें। मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पर्वतारोही बछेंद्री पाल का उदाहरण दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर सम्म्मनित किया। विद्यालयी शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान लाकडाउन लगाना पड़ा था। इस दौरान सभी निजी व सरकारी स्कूलों को बंद करना पड़ा था ऐसे में निजी स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई, लेकिन देखा गया कि सरकारी स्कूलों के विद्यर्थियों को पढ़ाई से वंचित रहना पड़ा था,इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड के समस्त विद्यर्थियों को टेबलेट के लिए 12 हजार रुपये सीधे छात्रों के खाते में डाले जा रहे हैं।आगे भी अगर आनलाइन पढ़ाई करनी पड़ी तो उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यर्थियों को पढ़ाई से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। संवाद कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।रूद्रपुर-अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रपुर में आज विधायक राजकुमार ठुकराल ने कक्षा 10 एवं 12 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट वितरित किए ।इस अवसर पर उन्होंने छात्रों का आव्हान किया कि वे सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का भरपूर लाभ उठाएं तथा जीवन में एक शिक्षित एवं संस्कारवान नागरिक बने। इस अवसर पर विकासखंड के लगभग 50 छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए। जैसा की विधित है राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10 एवं 12 में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को निशुल्क टेबलेट की व्यवस्था की गई है इसके लिए छात्रों के बैंक खाते में टेबलेट की धनराशि ट्रांसफर की जा रही है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केके शर्मा ने सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व विद्यालय मे एनसीसी तथा स्काउट के छात्रों ने विधायक को सलामी देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी डाॅक्टर गुंजन अमरोही, पार्वती देवी, गिरीश शर्मा,मनोज रंजन, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप गहलोत शंकर दत्त पाठक ,मनोज पांडे, भरत मिश्रा यतेंद्र यादव,कृपाल सिंह कंबोज, कमला पांडे, इंदिरा ग्वासकोटी, कमला बिष्ट, नीलम यादव,जगदीश चंद्र भट्टð,वीरेंद्र ध्यानी, सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गिरीश शर्मा ने किया। सितारगंज- हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 100 विद्यार्थियों को आॅनलाइन पढ़ाई के लिए विधायक प्रतिनिधि ने टेबलेट वितरित किए। निशुल्क टेबलेट प्राप्त कर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। इसके बाद क्षेत्र में 2100 विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान किये जाने है। नववर्ष के अवसर पर राजकीय इंटर काॅलेज भवन में शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से टेबलेट दिए गए। विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने करीब 100 विद्यार्थियों को निशुल्क आॅनलाइन पढ़ाई के लिए टेबलेट दिए। जिन्हें पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र के 19 विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत बालक बालिकाओं को 2200 टेबलेट दिए जाएंगे। जिनमे सिसैया, शक्तिफार्म, रूदपुर, सूर्यनगर, सरकड़ा, गुरुग्राम आदि ग्रामीण अंचलों के विद्यालय सम्मिलित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऑनलाइन शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को इसकी सुविधा दे रही है। टेबलेट वितरण कार्यक्रम से पूर्व आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की सरकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी स्कूल मैं अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ने के लिए निशुल्क टेबलेट वितरण की सराहनीय पहल की है। इस पहल से मध्यम वर्गीय सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आॅनलाइन पढ़ाई में बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव ने की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल, सभासद रवि रस्तोगी, राकेश त्यागी संजय गोयल, प्रधानाचार्य शशिकला सिंह, शिक्षक बालमुकुंद तिवारी, इमामुद्दीन हरिशंकर यागिक, रामबाबू शुक्ला, ललिता कोहली, बीपी बर्मा मौजूद रहे।