-->

search ad

क्रेशर स्वामियों की भेट चढ़ रही है नंधौर नदी

क्रेशर स्वामियों की भेट चढ़ रही है नंधौर नदी

 


चोरगलिया: (सन्नी सरारी) भले ही सत्र 2022 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन चोरगलिया नंधौर नदी में वाहनों को उचित भाड़ा नहीं मिलने से वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। बता दें कि हर सत्र अक्टूबर माह से उप खनिज की निकासी प्रक्रिया हो जाती थी, लेकिन खनन सत्र 2021-22 में अभी तक उप खनिज की निकासी नहीं हो पाई है, जिसके चलते हुए चोरगलिया वाहन स्वामियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।वहीं वाहन स्वामियों व क्रेशर स्वामियों के बीच उचित भाड़ा तय ना होने की वजह से आज तमाम वाहन स्वामियों द्वारा सितारगंज स्थित सभी स्टोन क्रेशर को बंद करवाया, और वही निजी पट्टे से जा रहे ओवरलोड व बिना रॉयल्टी के वाहनों को भी बंद करवाया। वही समस्त वाहन स्वामियों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी अगर जल्द से जल्द ओवरलोड वाहनों व बिना रॉयल्टी के वाहनों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाम नहीं लगाई गई व क्रेशर स्वामियों द्वारा वाहन स्वामियों को उचित भाड़ा नहीं दिया गया तो समस्त वाहन स्वामी उग्र आंदोलन व आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। अब देखने वाली बात है, कि क्या पुलिस प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगा पाता है कि नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन