सितारगंज के बंदी की हल्द्वानी जेल में मौत,बैरक में पुलिस कर्मी की संदिग्ध हालातों में मौत
सितारगंज के बंदी की हल्द्वानी जेल में मौत
सितारगंज। हल्द्वानी कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि हार्ट अटैक से तूफेल अहमद ने दम तोड़ा है। हालाॅकि कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। सितारगंज के वार्ड 4 इस्लाम नगर निवासी तुफैल अहमद पुत्र अब्दुल करीम को पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅस्को के मामले में गिरफ्तार किया था। 8 जुलाई से तुफैल अहमद हल्द्वानी कारागार में सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक एसके सुऽीजा ने बताया कि गुरुवार को तुफैल अहमद में सुबह चाय पी, इसके बाद अचानक उनकी तबीयत ऽराब हो गई। जेल प्रशासन ने तुफैल अहमद को जेल विभाग के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि तुफैल अहमद के परिजनों को सूचना दे दी गई है।